पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधीक्षण यंत्री के खिलाफ जांच होगी

अधीक्षण यंत्री के खिलाफ जांच होगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में 9.32 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है। लोकायुक्त पुलिस वर्ष 2011-12 में मुरैना में पदस्थ रहे अधीक्षण यंत्री एसके सचदेवा के खिलाफ प्राइमरी जांच करेगी। जांच मंे दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वर्तमान में सचदेवा भोपाल में पदस्थ हैं। गौरतलब है कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में फर्जी भुगतान के मामले को सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार विधानसभा में भी उठा चुके हैं। लोकायुक्त एसपी अमित सिंह ने बताया कि सचदेवा के खिलाफ एक शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के तथ्य प्रमाणित होने के बाद प्राइमरी जांच दर्ज कर ली है।

9.32 करोड़ का घोटाला
खबरें और भी हैं...