बोगदा पुल के पास हादसा
टहलने निकले व्यापारी को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत
भोपाल| पुल बोगदा के पास एक मैजिक वाहन ने बुजुर्ग व्यापारी की जान ले ली। हादसे के वक्त बुजुर्ग टहलने के लिए घर से निकले थे। मैजिक में सवार तीन युवकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लक्ष्मीनारायण गल्ला मंडी निवासी 68 वर्षीय रंगू सिंह चादर व्यापारी थे। वे यहां प|ी और बेटी सतनाम के साथ रहते थे। रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी वे टहलने के लिए घर से निकले थे। टहलते हुए वे पुल बोगदा के पास पहुंचे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। 108 एंबुलेंस को बुलाया और रंगू को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जहांगीराबाद पुलिस पहुंची और मर्ग कायम किया।
फिलहाल पुलिस मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 04 टी 9865 के ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।