मेक इन इंडिया वीक में मप्र भी जाएगा
भोपाल | मुंबई में 13 से 18 फरवरी के बीच होने जा रहे मेक इन इंडिया वीक में मप्र भी अपनी उद्योग प्रोत्साहन नीतियों, निवेश संभावनाओं व नए डेवलप किए गए औद्योगिक क्षेत्रों की जानकारी लेकर जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग के अफसरों के साथ चर्चा की। मप्र 16-17 फरवरी को प्रस्तुति देगा।