इमरजेंसी कोटा- अपडेट की लिस्ट
रेलवे के लिए विधायक अब नहीं रहे वीआईपी
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल
विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक अब रेलवे की सूची में वीआईपी नहीं रहे। अब इन्हें भी इमरजेंसी कोटे के तहत मिलने वाले रिजर्वेशन के लिए अलग से आवेदन भेजना पड़ेगा। अब तक इनके रिजर्वेशन फॉर्म पर एक स्टार लगते ही इमरजेंसी कोटे की सीट अलॉट कर दी जाती थी।
सूत्रों के अनुसार रेलवे ने वीआईपी की नई लिस्ट तैयार कर ली है। इसके अनुसार अब सिटिंग सांसद और उनके पति या प|ी को इमरजेंसी कोटे का फायदा रिजर्वेशन फॉर्म पर स्टार लगाने पर मिल सकेगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा घोषित हाई आॅफिशियल रिक्यूजिशन (एचओआर) जिनमें मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और वरिष्ठतम अधिकारी को ही वीआईपी माना गया है।
एक लाख तक बढ़
जाएंगे आवेदन
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक नई व्यवस्था लागू होते ही देश के 17 जोन के अंतर्गत आने वाले 58 रेल मंडलों में इमरजेंसी कोटे के आवेदन की संख्या हर महीने 80 हजार से 1 लाख तक बढ़ जाएगी। इधर, पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले भोपाल, कोटा व जबलपुर रेल मंडल में यह संख्या औसतन 1 हजार प्रति माह तक बढ़ेगी। जबकि भोपाल रेल मंडल में औसतन यह संख्या 500 प्रति माह ज्यादा हो जाएगी।