माशिमं- डीएड फर्स्ट व सेकंड इयर के दूसरे अवसर का रिजल्ट घोषित
भोपाल | मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के फर्स्ट व सेकंड इयर के दूसरे अवसर के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए। फर्स्ट इयर में कुल 1770 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया, जो 79.43 फीसदी रहा। इसी तरह सेकंड इयर के कुल 3978 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित हुआ, जो 77.88 प्रतिशत रहा।
इस रिजल्ट को माशिमं की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विस्तार से देखा जा सकता है।