रात में एक डिग्री गिरा, दिन में चढ़ा पारा
राजधानी में शुक्रवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात का पारा एक डिग्री लुढ़का है। मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को दिन का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। गुरुवार को दिन में पारा 28.5 डिग्री पर था। दिन में गर्मी भी महसूस की। रात का तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा । मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसी वजह से तापमान थोड़ा बहुत कम ज्यादा हाे रहा है। हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी है।