- Hindi News
- National
- ट्रेन अलर्ट श्रीगंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें आज से तय शेड्यूल से चलेंगी
ट्रेन अलर्ट- श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें आज से तय शेड्यूल से चलेंगी
भोपाल | कोहरे के कारण पहले विभिन्न दिनों में कैंसिल की गईं कुछ ट्रेनें शनिवार से अपने निर्धारित शेड्यूल से चलने लगेंगी। ट्रेन नंबर 12486 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस व 12792 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस व 11058 अमृतसर-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस शनिवार से पूर्व निर्धारित शेड्यूल से चलेंगी। ट्रेन नंबर 12485 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को 15 फरवरी से संचालित किया जाने लगेगा।