अश्विन दास ने झटके पांच विकेट
भोपाल | तेज गेंदबाज अश्विन दास ने हैदराबाद को पांच झटके देते हुए मप्र को सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 क्रिकेट मुकाबले में मजबूतद स्थिति में पहुंचा दिया है। उनके इस प्रदर्शन के आगे हैदराबाद पहली पारी में तीसरे दिन सात विकेट पर 328 रनों तक पहुंच पाई है। अभी उसे मप्र की114 रनों की उधारी चुकाना बाकी है। जबकि उसके पास मात्र तीन बल्लेबाज बचे हैं। मप्र ने पहली पारी में 442 रन बनाए थे। अश्विन ने 27 ओवर में 56 रन देकर पांच विकेट झटके।
उन्होंने रोहित नायडू (0), रवींद्र रेड्डी (14), रोहन यादव (0), जाविद अली (40), आकाश भंडारी (21) को पैवेलियन भेजा। मप्र के लिए पाथ साहनी और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिए।