सब-रजिस्ट्रार को 115 जगहों की रजिस्ट्री का मिला रिकाॅर्ड
जिले के सभी 12 सब-रजिस्ट्रारों को मंगलवार को 115 काॅलोनियों में होने वाली रजिस्ट्री का रिकाॅर्ड मिल गया है। सब-रजिस्ट्रार इन जगहों पर कलेक्टर गाइड लाइन से ज्यादा कीमत में रजिस्ट्री होने की वजहों की जांच कर दो दिनों में इनकी रिपोर्ट उपजिला मूल्यांकन समिति को पेश करेंगे। सोमवार को उपजिला मूल्यांकन समिति की अनौपचारिक बैठक में जिले के सीनियर सब रजिस्ट्रारों ने 115 काॅलोनियों की जांच रिपोर्ट सौंपने के बजाय नई समस्या ही बता दी। उन्होंने एसडीएम माया अवस्थी से कहा है कि उन्हें आईजी पंजीयन कार्यालय से 115 काॅलोनियों की जो सूची मिली है, उसमें रजिस्ट्री का मूल्य नहीं दिया गया है। इस लिहाज से शनिवार को समिति की बैठक रखी जा सकती है।