मौसम - वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिन और रात में दो डिग्री चढ़ा पारा
भोपाल | शहर में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। मंगलवार को दिन में और रात के तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को पारा दिन में 2 और रात में 3 डिग्री लुढ़का था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान बढ़ रहा है। दो दिन तक यही ट्रेंड रहने के आसार हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में पारा 25.6 डिग्री पर था। रात का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 10.0 डिग्री दर्ज किया गया था।