पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्काल की तर्ज पर 3 दिन में मिलेगा सामान्य पासपोर्ट

तत्काल की तर्ज पर 3 दिन में मिलेगा सामान्य पासपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शपथ-पत्र के साथ लगेंगे जरूरी दस्तावेज
तत्काल पासपोर्ट की तर्ज पर अब सिर्फ तीन दिन में सामान्य पासपोर्ट आपके घर भेज दिया जाएगा। दरअसल, विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया है कि पासपोर्ट जारी करने के बाद ही पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे आवेदकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक शपथ पत्र और जरूरी दस्तावेज के बाद पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। भोपाल में भी यह व्यवस्था पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुरू हो गई है। इसके साथ ही पासपोर्ट सेवा केंद्र से आधार को भी लिंक कर दिया गया है। वहीं, पेनकार्ड और वोटर आईडी के लिंक होने की प्रोसेस भी विदेश मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब पासपोर्ट के आवेदन में मांगे गए जरूरी दस्तावेज होने पर आवेदक एक शपथ पत्र देकर ही पासपोर्ट बनवा सकेगा। बशर्ते आवेदन में सही सूचना दी गई हो और तय नियम के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाणपत्र पासपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत किए गए हों।

जन्म प्रमाण पत्र : निगम और जन्म मृत्यु पंजीयक द्वारा जारी, टीसी या फिर 10 वीं का प्रमाण-पत्र, 5 वीं से कम पढ़े लिखे होने पर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाण पत्र।

निवास प्रमाण पत्र : वोटर आईडी, एक साल पुराना आधार कार्ड, पेन कार्ड नहीं होने पर बैंक पासबुक, बिजली-फोन का बिल, इन्कम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर, राशन कार्ड जमा कर सकते हैं।

इनमें से कोई एक जरूरी
यह है प्रक्रिया
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि www.passportindia.gov.in पर आवेदन के बाद आवंटित समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद काउंटर-ए पर कागजात जमा होंगे व फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। काउंटर-बी पर दस्तावेजों की स्कैनिंग और काउंटर-सी पर आवेदक की मिलते-जुलते नामों से जांच होगी। सारी जानकारी सही होने पर पासपोर्ट छपने के लिए भेज दिया जाता है।





इसके बाद दो या तीन दिन में स्पीड पोस्ट से पासपोर्ट उनके पते पर भेज दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...