पुष्पक, अमृतसर और सचखंड एक्सप्रेस आज से अपने तय शेडयूल से चलेंगी
भोपाल | कोहरे के कारण सप्ताह के विभिन्न दिनों में कैंसिल की गईं पुष्पक, अमृतसर एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस बुधवार से अपने पुराने शेड्यूल के अनुसार चलने लगेंगी। ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस, 11057 मुंबई सीएसटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस और 13201 राजेंद्र नगर-एलटीटी एक्सप्रेस बुधवार से अपने शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। ट्रेन नंबर 11072 कामायनी एक्सप्रेस, 12542 गोरखपुर-एलटीटी सुपर फास्ट, 15017 एलटीटी-गोरखपुर और 12791 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस 11 फरवरी से तय शेड्यूल से चलेंगी। 13202 एलटीटी-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 12 फरवरी से तय समयानुसार संचालित होगी। ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस, 12486 श्रीगंगानगर-नादेड़ एक्सप्रेस व 12792 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 13 फरवरी से और 12485 नादेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 15 फरवरी से चलेंगी।