पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के रवैये के विरोध में संतों के साथ भिक्षा मांगने निकले कम्प्यूटर बाबा

सरकार के रवैये के विरोध में संतों के साथ भिक्षा मांगने निकले कम्प्यूटर बाबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राजधानी के सोमवारा, लखेरापुरा व चौक आदि क्षेत्रों में इंदौर से आए कम्प्यूटर बाबा ने कई साधु-,संतों के साथ भिक्षा मांग कर राज्य सरकार के रवैये के खिलाफ अपना विरोध जताया। इसके बाद साधु-संत बाबा के साथ 23 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। भिक्षा में एकत्र राशि का उपयोग वे दिल्ली जाने के लिए करेंगे। बाबा का आरोप है कि षट्दर्शन साधु मंडल द्‌वारा उज्जैन में सिंहस्थ से पूर्व क्षिप्रा नदी की सफाई करा कर जल को शुद्ध‌ करने की मांग की जा रही है, जिसे अनदेखा किया जा रहा है।







अन्य तैयारियां की जा रही है, पर नदी को साफ नहीं किया गया है। क्षिप्रा का पानी अभी भी आचमन के लिए उपयोगी नहीं बन पाया है। इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पत्र लिख कर समय मांगा, पर कोई फायदा नहीं हुआ। विवश होकर सरकार द्व‌ारा की जा रही संतों की उपेक्षा के विरोध में सड़कों पर भिक्षा मांगने निकलना पड़ा। बाबा के साथ उनके इस विरोध प्रदर्शन में महंत दुर्गादास, नवीनानंद लक्ष्मनदास, मथुरादास, नरसिंहदास, डा. जीवन लाल मुखरैया, नारायण सिंह कुशवाह व डीके शर्मा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...