पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुस्साए दैवेभो कर्मचारियों ने दी सीएम हाउस के घेराव की चेतावनी

गुस्साए दैवेभो कर्मचारियों ने दी सीएम हाउस के घेराव की चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| रेगुलर करने की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचािरयों ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के दैवेभो कर्मचारियों ने रैली निकालकर अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के रवैये से गुस्साए कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि एक हफ्ते में मांगें पूरी नहीं की गईं तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। फोटो | भास्कर





मप्र शासकीय गैंगमैन श्रमिक महासंघ के बैनर तले कई जिलों से आए दैवेभो कर्मचारियों ने जवाहर चौक से रैली निकाली।









सेकंड स्टाप स्थित अंबेडकर मैदान तक निकाली गई रैली के बाद वहां सभा हुई। रैली में शामिल कर्मचारी हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे। जिन पर रेगुलर करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग की गई थी।

मंगलवार को तुलसी नगर स्थित अम्बेडकर मैदान मे दैनिक वेतन भोगीयो का धरना । फोटो अनिल दीक्षित

खबरें और भी हैं...