पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेडियम का मामला नहीं सुलझा तो विधानसभा में धरना दूंगा : सिसोदिया

स्टेडियम का मामला नहीं सुलझा तो विधानसभा में धरना दूंगा : सिसोदिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चेतावनी दी है कि गुना में स्टेडियम बनाए जाने के मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र में धरने पर बैठेंगे। सिसोदिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बजट की व्यवस्था स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से कर ली गई है। उन्होंने सांसद निधि से पांच करोड़ रुपए देने का भी एेलान किया है। इसके बावजूद स्टेडियम निर्माण का मामला पंचायत एवं ग्रामीण विकास और युवा खेल मंत्रालय के बीच उलझा हुआ है। स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए गुना में बीते 23 दिसंबर से जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी प्रशासन पर कोई सर नहीं हो रहा है।































के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरन गैर राजनीतिक लोगों को आगामी 13 फरवरी को गुना शहर बंद का आह्वान करना पड़ रहा है।

सिसोदिया ने कहा कि स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि आवंटित हुए ढाई वर्ष का समय बीत चुका है। स्थानीय जनता ने सांसद निधि, गेल, एनएफएल आदि से लगभग 12 करोड़ की राशि भी इकट्ठा कर ली है, लेकिन स्टेडियम निर्माण के लिए आज तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि इससे परियोजना की लागत 11 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ रुपए हो गई है। उन्होंने बताया कि गुना के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने इस संदर्भ में 16 जनवरी को सरकार को पत्र लिखा है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिसोदिया ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे छह महीने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अवगत करा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...