सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर \\\"कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...\\\', \\\"शिर्डी वाले साई बाबा...\\\', \\\"चंचल सा बदन..., जैसे सदाबहार गाने गाकर पार्टिसिपेंट्स ने परफॉर्मेंस दी। मौका था टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेला समिति की ओर से आयोजित भोपाल मेले में हुए सिंगिंग-डांसिंग कॉम्पटीशन के सेकंड राउंड का, जिसमें 115 पार्टीसिपेंट्स ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें 60 पार्टीसिपेंट्स ने सिंगिंग और 55 पार्टीसिपेंट्स ने सोलो व ग्रुप डांस में अपना हुनर दिखाया। जजेस पैनल में किरण, खुशबू रंजन और हसीम अंसारी थे। प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर अश्फाक अली ने बताया कि 60 पार्टिसिपेंट्स को अगले राउंड के लिए सिलेक्ट किया गया है। कॉम्पिटीशन का अगला राउंड बुधवार को होगा।
bhopal utsava mela
डांसिंग कॉम्पिटीशन में 55 पार्टिसिपेंट्स ने दी प्रस्तुति