ट्रैफिक के दो नए थाने खोलने के लिए पुलिस मुख्यालय ने दी मंजूरी
भोपाल | राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव आैर सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक के दो नए थाने खोले जाने को पुलिस मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। यह थाने साउथ आैर नार्थ भोपाल में खुलेंगे। थानों की बिल्डिंग निर्माण का काम नए वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। राजधानी में वर्तमान में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में ही ट्रैफिक का थाना है।