डेंटल सर्जन्स की काउंसलिंग 16 फरवरी से, भरे जाएंगे 62 खाली पद
भोपाल | सरकारी अस्पतालों में डेंटल सर्जन्स के 62 खाली पदों को भरने डेंटिस्ट की काउंसलिंग 16 फरवरी को जेपी अस्पताल स्थित राज्य स्वास्थ्य सूचना संचार ब्यूरो कार्यालय में होगी। मप्र लोक सेवा आयोग ने 77 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें 27 उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट के हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए च्वाइस बतानी होगी।