पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार मैदान तैयार करेगी भाजपा किसानों को लाएगी

सरकार मैदान तैयार करेगी भाजपा किसानों को लाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरपुर (सीहोर) में 18 फरवरी को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियों का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बुधवार को जायजा लिया। यहीं भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात की। राज्य सरकार के आयोजन में भाजपा की सक्रियता को लेकर जब नेताओं से सवाल किया गया तो चौहान ने कहा कि मैदान में पांडाल समेत अन्य व्यवस्थाएं सरकार कर रही है। वहीं, किसानों को सम्मेलन स्थल तक ले जाने का खर्च भाजपा उठाएगी। पार्टी जागरण अभियान भी चला रही है।

यह सवाल पहले यादव से किया गया था। उनसे यह भी पूछा गया कि आयोजन पर खर्च कितना आ रहा है, इस पर यादव कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। हालांकि कुल खर्च का अनुमान उन्होंने नहीं बताया। यादव बाद में प्रदेश के नेताओं से पूछते रहे कि उन्हें खर्च का ब्यौरा क्यों नहीं दिया गया। आयोजन स्थल के आसपास किसानों की फसल काटे जाने के सवाल पर चौहान ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, किसी भी किसान की फसल को क्षति नहीं पहुंची है। किसानों ने तो खुद अपने खेत के किनारे बैरिकेड लगा लिए हैं। फिर भी यदि कोई बात है तो सरकार अपने स्तर पर इसे देखेगी। इस बारे में पीएमओ ने भी प्रदेश भाजपा से पूछताछ की है। भोजशाला (धार) से जुड़े साम्प्रदायिक हालातों पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है।

जहां तीन हेलिपेड बन रहे, वहीं चने की फसल कटी
शेरपुर में प्रधानमंत्री समेत अन्य सीनियर नेताओं के हेलिकॉफ्टर से पहुंचने के लिए तीन हेलिपेड बनाए जा रहे हैं, उसी के पास स्थित चने की फसल को हटाया गया है। खेत का काफी हिस्सा हेलिपेड के लिए आरक्षित किया गया है। बीच में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। वहां बताया गया कि किसान ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि बची फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाए।

सीहोर के शेरपुर में बुधवार को किसान सम्मेलन स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष, प्रदेश अघ्यक्ष और महामंत्री ने पार्टी नेताओं से कार्यक्रम प्रबंध के बारे में जानकारी ली ।

खबरें और भी हैं...