कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत
भोपाल| कांग्रेस ने मैहर उपचुनाव में प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने एनएच-7 पर झुकेही से मैहर तक करीब 25 सभाएं कीं। इससे एनएच पर 25 किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान सरकारी संपत्तियों पर भी झंडे, पोस्टर लगाए गए।