पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहारा इंडिया के खाताधारकों ने एसडीएम को सौपा कंपनी से रुपए दिलाने आवेदन

सहारा इंडिया के खाताधारकों ने एसडीएम को सौपा कंपनी से रुपए दिलाने आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारा इंडिया के खाताधारकों ने एसडीएम को सौपा कंपनी से रुपए दिलाने आवेदन

बरेली|
सहारा इंडिया के ग्राहकों ने अनुविभागीय अधिकारी ओपी सोनी को आवेदन देकर कंपनी से रुपए वापस दिलवाने के लिए आग्रह किया है। बरेली निवासी सुरेश कुमार कुशवाहा सब्जी विक्रेता ने आवेदन मे उल्लेख किया है कि सहारा इंडिया में एक खाता खोला था जिसकी मैच्योरिटी 18 जुलाई को पूरी हो गई है। लेकिन मैच्योरिटी दिनांक से आज दिनांक तक सहारा इंडिया के द्वारा पैसा वापसी के नाम पर हमें गुमराह किया जा रहा है । यह पहला मौका नहीं है जब सहारा के खाताधारक एसडीएम के समक्ष पहुंचे हो, इससे पूर्व भी भोपाल से आये रीजनल मैनेजर को ग्राहकों का गुस्सा झेलना पड़ा था और मामला अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पहुंचा था ।

खबरें और भी हैं...