पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस पलटने में घायल हुए लोगों का वन विभाग घर घर जाकर करा रहा इलाज

बस पलटने में घायल हुए लोगों का वन विभाग घर-घर जाकर करा रहा इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| भोपाल में आयोजित तेंदूपत्ता श्रमिकों के सम्मेलन से वापस लौटते समय बस पलटने से घायल हुए लोगों का वन विभाग द्वारा गांव में ही मरहम-पट्टी करवाई जा रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी गजराज सिंह अहिरवार एक चिकित्सक को लेकर गांव गांव पहुंच रहे है और घायलों का इलाज करवा कर आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी अपने साथ डा. हसन जावेद को लेकर ग्राम सागोनी,ध्वज,पांडाझिर, मरखोह,मारखेड़ा, महगंवा सहित अन्य गांवों पहुंचे। बस दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों की कुशल क्षेम पूछी, जिन घायल श्रमिकों का मरहम पट्टी या इंजेक्शन लगाए जाने की आवश्यकता थी उनकी पट्टी बदलने व इंजेक्शन व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।

खबरें और भी हैं...