पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केबल बिछाने के लिए रात में अवैध खुदाई

केबल बिछाने के लिए रात में अवैध खुदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर | भोपाल

राजधानी में केबल बिछाने के लिए बिना किसी अनुमति के सड़क खुदाई जारी है। पिछले तीन दिनों से सदर मंजिल क्षेत्र में रिलायंस की केबल बिछाने के लिए रात में खुदाई हो रही थी और सुबह तक वहां केबल बिछा दी जाती थी। बीती रात 12 बजे महापौर आलोक शर्मा वहां से गुजरे। खुदाई होती देख उन्होंने तत्काल पुलिस बुलवा कर खुदाई को रुकवा दिया।

नगर निगम ने बिना अनुमति के हो रही इस खुदाई की शिकायत थाना तलैया में की है। लेकिन अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। शहर में सदर मंजिल के साथ अशोका गार्डन, ऐशबाग और मंगलवारा सहित पुराने शहर के कई हिस्सों में इसी तरह से केबल बिछाने का काम जारी है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हुई नगर निगम परिषद की बैठक में अवैध खुदाई का मामला जोर-शोर से उठा था। महापौर आलोक शर्मा ने खुदाई की अनुमति देने के अधिकार एमआईसी को देने की घोषणा की थी। पिछले दो माह में एमआईसी ने खुदाई की अनुमति नहीं दी, लेकिन खुदाई फिर भी जारी है। शर्मा ने कहा कि वे अवैध खुदाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। खुदाई करने वाली कंपनी और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

पुराने शहर में इस तरह की जा रही खुदाई।

इन इलाकों हो रही है खुदाई

सदर मंजिल

अशोका गार्डन

ऐशबाग

मंगलवारा इतवारा

खबरें और भी हैं...