आठ माह में भी नहीं मिला वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
भोपाल|कोहेफिजा स्थित शोरूम से चार पहिया वाहन के खरीदार व शोरूम संचालक के बीच रजिस्ट्रेशन न हो पाने को लेकर विवाद हो गया है। शोरूम संचालक का तर्क है कि गाड़ी की पूरी राशि अदा नहीं की गई है। जबकि खरीदार का दावा है कि उसने शाेरूम के कर्मचारी को बाकी रकम जमा कर दी है। विवाद बढ़ने पर बुधवार को खरीदार ने गाड़ी पर शोरूम के खिलाफ पर्चे लगा कर गाड़ी शोरूम में खड़ी कर दी। बैरागढ़ निवासी अशोक तनवानी ने माय कार शोरूम से पिछले साल 5 मई को मारुति ईको गाड़ी खरीदी थी। आठ माह बाद भी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज आरटीओ नहीं भेजे गए। अशोक का कहना है कि सेल्समैन नरेश को वह पैसा दे चुका है, लेकिन उसने रसीद नहीं दी। इधर, शोरूम के जीएम सौरभ सोनी का तर्क है कि गाड़ी खरीदार से 95 हजार रुपए लेना है।