पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरी गृह निर्माण समिति में 74 लाख रुपए की हेराफेरी, रिकाॅर्ड जब्त

गौरी गृह निर्माण समिति में 74 लाख रुपए की हेराफेरी, रिकाॅर्ड जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| चूना भट्टी स्थित गौरी गृह निर्माण समिति में किसानों से ली गई जमीन में 74 लाख की हेराफेरी के मामले में सहकारिता विभाग और सीआईडी के अफसरों ने कार्रवाई की है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने हाउसिंग सोसायटी के दफ्तर से रिकाॅर्ड जब्त किया है। 30 साल पहले चूना भट्टी क्षेत्र में करीब 14 किसानों से जमीन लेकर समिति बनाई गई थी। समिति में 1500 सदस्य शामिल हैं।

जमीन बेचने वाले किसानों को करीब 74 लाख रुपए का पेमेंट करना था। इसके लिए सदस्यों से जमा कराई गई राशि वसूलकर उसे रिकाॅर्ड में नहीं दर्शाया गया। सहकारिता विभाग की जांच में हेराफेरी सामने आने के बाद सीआईडी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। जिसके बाद शुक्रवार को सीआईडी व विभाग की टीम ने दफ्तर पर छापा मारकर रिकाॅर्ड जब्त किया है। सहकारिता विभाग ने समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा को रिकाॅर्ड पेश करने के निर्देश दिए थे।

प्रभारी उपायुक्त सहकारिता एनके शाक्य ने बताया कि समिति में गड़बड़ी के मामले की जांच सीआईडी करेगी। इधर, सीआईडी के डीएसपी उमेश गर्ग का कहना है कि कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर रिकॉर्ड जब्ती की कार्रवाई की गई है। जब्त दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...