पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यपरिषद ने खारिज किया संविदा नियुक्ति का प्रस्ताव

कार्यपरिषद ने खारिज किया संविदा नियुक्ति का प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक बुधवार को हुई। इसमें संविदा नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। हाल ही में विवि ने संविदा भर्ती के लिए पदों का विज्ञापन जारी किया था। अब राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही विवि में नियुक्ति हो सकेगी। परिषद की अध्यक्षता विवि के कुलपति डॉ. मोहनलाल छीपा ने की। कार्य परिषद के सदस्यों ने विवि में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना था कि इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बाद भी इस मामले में क्या समस्या आ रही है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों समेत कार्य परिषद के सदस्य इस मीटिंग में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...