पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरपीएम अकादमी ने जीते छह स्वर्ण

आरपीएम अकादमी ने जीते छह स्वर्ण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | आरजीकेए के तहत आयोजित राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में आरपीएम डाल्फिन अकादमी की खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक जीते। पुरुषोत्तम गौर तरण ताल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी की अशलेषा सप्रे ने 200 मीटर फ्री और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीते। आदया खरे ने 100 मीटर बेक स्ट्रोक और 200 मीटर मिडले में स्वर्णिम सफलता अर्जित की। इसी तरह निमिषा भट्टाचार्य ने 100 बटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल में सोना जीता। अकादमी के डायरेक्टर सीएस धाकड़ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...