पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोजेक्ट स्टूडियो का कॉन्सेप्ट लाए शैल

प्रोजेक्ट स्टूडियो का कॉन्सेप्ट लाए शैल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल के म्यूजिशियन और साउंड इंजीनियर शैल सैनी ने मुंबई से कोर्स करने के बाद शहर में कम लागत वाला प्रोजेक्ट स्टूडियो शुरू किया। इसकी खासियत यहां मौजूद सभी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजीज़ हैं। यही वजह है कि यहां कुणाल गांजावाला, गुंदेचा बंधु, नवीन कुमार जैसे सिंगर्स रिकॉर्डिंग के लिए आ चुके हैं। इनके अलावा हॉकी प्लेयर धनराज पिल्लई भी यहां के स्टूडियो में अपनी आवाज रिकॉर्ड कर चुके हैं। कम लागत होने की वजह से अब भोपाल में भी मुंबई, दिल्ली के साथ इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रोजेक्ट्स आउटसोर्स हो रहे हैं।

शैल बताते हैं, \\\"प्रोजेक्ट स्टूडियो यानी कम संसाधनों में काम की वही क्वालिटी देना। मुंबई में काम करते वक्त मैंने देखा है कि बेसिक टेक्नोलॉजी से ही बेहतर साउंड प्रोड्यूस किया जा सकता है। भोपाल आकर मैंने इसी तर्ज पर छोटा स्टूडियो बनवाया। इसमें एकॉस्टिक (साउंड प्रूफ), प्रो टूल्स से लैस सॉफ्टवेयर, डिजिटल मिक्सर, मिडी और मॉनीटर सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की लगवाई, जो यशराज स्टूडियो जैसी ही हैं। स्टूडियो का साइज छोटा रखा, जिससे कॉस्ट में कमी आई।\\\'

new concept

नई टेक्नोलॉजी की वजह से आ रहे मुंबई के प्रोजेक्ट
खबरें और भी हैं...