आधार 2 साल से नहीं किया इस्तेमाल तो अपडेट करा लें
यदि आपके पास दो साल या उससे पहले से आधार नंबर है और आपने अभी तक उसे कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया तो अपना बायोमेट्रिक डाटा अपडेट जरूर करा लें। ऐसे लोगों के आधार नंबर सस्पेंड मोड पर चले गए हैं। डाटा अपडेट कराने पर ही इनके नंबर एक्टिव मोड पर आ सकेंगे।
भोपाल जिले में 85 फीसदी से ज्यादा लाेगों के आधार नंबर जनरेट हो चुके हैं। एनएसडीएल से जुड़ी एजेंसी के जनरल मैनेजर कुमुद कुमार कर्ण ने बताया कि कई लोग ऐसी शिकायत लेकर अा रहे हैं। पहले चरण में भी कई लाेगों ने एनरोलमेंट करा लिया था।