मच्छर का लार्वा नष्ट करने 20 टीम गठित
डेंगू की ही तरह मच्छरों के माध्यम से फैलने वाले जीका वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए बुधवार को सीएमएचओ ने घर घर जाकर मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के निर्देश दिए है।
निर्देश में कहा गया है कि गर्भवती महिला के घर के आसपास से मच्छरों के लार्वा को हटाया जाए। साथ ही दवा का छिड़काव किया जाए। इसके लिए 20 टीमों का गठन किया गया है। ये टीम अब घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने का काम करेगी। सीएमएचओ वीणा सिन्हा ने बताया कि जिले में जीका वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है ।