इस महीने पहली बार 31 डिग्री पार पहुंचा पारा
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को दिन में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया। मंगलवार के मुकाबले यह चार डिग्री ज्यादा था। फरवरी में यह पहली बार है जब पारा 30 डिग्री के पार हुआ। पांच दिन पहले दिन में पारा 30 डिग्री पार हुआ था। हालांकि मौैसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से दिन और रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।
मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिन का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को दिन में पारा 27.6 डिग्री पर था। रात के तापमान में भी 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। मंगलवार को रात का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया था। यह 12.9 डिग्री हो गया। मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान बढ़ा है। यह सिस्टम यहां से जैसे ही गुजरेगा, तापमान में कमी आ सकती है। गुरुवार को दिन का तापमान 28 और रात का 12 डिग्री रहने का अनुमान है।