पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेट्रो: जापानी अफसर व कंपनियां आज सीएम के सामने देंगी प्रेजेंटेशन

मेट्रो: जापानी अफसर व कंपनियां आज सीएम के सामने देंगी प्रेजेंटेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल व इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए जापान सरकार के दो मंत्रालयों और रेल निर्माण व तकनीक से जुड़ी वहां की छह कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को भोपाल आएगा। जापान से आए अधिकारी और कंपनियों के प्रतिनिधि मंत्रालय में पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मेट्रो के संभावित मॉडल का प्रेजेंटेशन देंगे, इसके बाद शहरी विकास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी।

गुरुवार सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस प्रेजेंटेशन के बाद जापान से आए अधिकारी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े मप्र के अफसरों के साथ नगरीय प्रशासन संचालनालय में चर्चा करेंगे। यहां कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन भी देंगी।

खबरें और भी हैं...