साइकिल का मासिक किराया Rs.149, स्टैंड के लिए सर्वे 15 से
मायबस के यात्रियों को स्टॉप से मिलेगी सुविधा
माय बसों के साथ ही अब बीसीएलएल किराए पर साइकिलें भी मुहैया करवाएगा। साइकिलों को किराए पर चलाने का काम पीपीपी मोड से होगा। शहर में बोट क्लब, टीटी नगर, 10 नंबर, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, होशंगाबाद रोड़ की कॉलोनियों में इसके लिए सोमवार से सर्वे होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्टेशन बनाएं जाएंगे, ताकि लोगों को साइकिल के साथ-साथ बसों की सुविधा भी मिल सके। 10 अप्रैल से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
अहमदाबाद की तर्ज पर अब भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ बाइसिकल शेयरिंग शुरू की जा रही है। यह ऐसी योजना है जिससे बस में सफर करने वाले बस स्टॉप से अपने घर, दफ्तर या अन्य पास के स्थानों तक किराए पर साइकिल ले जा सकेंगे। राजधानी में में 2 करोड़ 65 लाख रुपए से योजना शुरू की जा रही है। पहले चरण में नए भोपाल में इसे शुरू किया जाएगा। बीसीएलएल के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि नाॅन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के तहत शहर में नई व्यवस्था की शुरुआत होगी। इसके चलते चयनित क्षेत्रों में पब्लिक बाइसकिल शेयरिंग योजना लागू की जाएगी।
स्टैंड पर ऐसे मिलेगी साइिकल
योजना के तहत साइकल लेने के लिए 50 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस दौरान दो आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी बीसीएलएल के दफ्तर में जमा करना होगी। यहां पर व्यक्ति को मोबाइल नंबर भी देना होगा। यहां से स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड स्टैंड पर लगी मशीन टच करते ही। मोबाइल पर अनलॉक नंबर आएगा। इसके आधार पर साइकल का लॉक खुलेगा।
टाइमिंग किराया
30 मिनट के लिए Rs. 5
1 घंटे के लिए- Rs. 10
दो घंटे के लिए- Rs. 25
तीन घंटे के लिए- Rs. 50
चार घंटे के लिए- Rs. 100
यह होगा चार्ज
एक साल 999
तीन महीने 299
एक महीने 149
यहां बनाए जाएंगे साइकिल स्टैंड
आरआरएल से मिसरोद-8 न्यू मार्केट-3 शाहपुरा- 4 बोट क्लब- 4 एमपी नगर- 8
अरेरा कॉलोनी- 10 बैरागढ़-4