सहूलियत- साल का दूसरा पुष्य नक्षत्र 20 फरवरी को प्रदोष के साथ
भोपाल | इस साल का दूसरा पुष्य नक्षत्र योग आगामी 20 फरवरी को रहेगा। इसी दिन प्रदोष होने से इस दिन को पंडितों ने शुभ कार्य व खरीद-फरोख्त के लिए समृद्धिदायक माना है। पं. भंवर लाल शर्मा के अनुसार पुष्य नक्षत्र योग 19 फरवरी की रात 2.15 बजे शुरू होकर 20 फरवरी को रात 2.30 तक रहेगा। इस दिन शनिवार है, जो पुष्य नक्षत्र का स्वामी है। प्रदोष होने से इस दिन भगवान शिव का अधिपत्य रहेगा।