सहूलियत- माली, सफाईकर्मी और ड्राइवर भी उपलब्ध कराएगा नगर निगम
भोपाल | एक कॉल पर कारपेंटर, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन उपलब्ध कराने की सुविधा का नगर निगम विस्तार करने जा रहा है। निगम सफाईकर्मी, माली, ड्राइवर और घरेलू कामकाजी महिला भी मुहैया कराएगा। उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता के सुझाव पर महापौर आलोक शर्मा ने निगम अधिकारियों को सुविधा के विस्तार की तैयारी करने को कहा है।