कैंप- जाटखेड़ी में आज सुनी जाएंगी रीडिंग, बिजली बिल संबंधी शिकायतें
भोपाल | जाटखेड़ी में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर लगाया जाएगा है। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर रीडिंग, मीटर में गड़बड़ी समेत अन्य शिकायतें सुनी जाएंगी। कंपनी के वेस्ट डिवीजन के डीजीएम एके खरे ने बताया कि कैंप सुबह 11 बजे से पटेल मेडिकल स्टोर के पास मैदान में आयोजित होगा।