आईपीसी सेमीफाइनल में
भोपाल | अाईपीसी ने भेल को 61 रनों से हराकर इंदिरा गोयल स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बाबे आली मैदान पर बुधवार को आईपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। इसमें संजोग ने 81, रणवीर ने 27 रनों का योगदान दिया। जबाव में भेल क्लब 111 रनों पर ही सिमट गया, उसकी ओर से दीपक 48 और देवेन्द्र 20 रन का योगदान दे पाए। आईपीसी की ओर से जीवन, सौहेल और शिवम ने 2-2 विकेट लिए। संजोग सिंह मैन आॅफ द मैच रहे। उन्हें जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने पुरस्कृत किया।