पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवम तिवारी का दोहरा शतक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकुर अकादमी के शिवम तिवारी ने अविजित 205 रनों की पारी खेलते हुए इंटर क्लब दो दिनी मुकाबले में चाणक्य इलेवन के खिलाफ अपनी टीम को पहले दिन पांच विकेट पर 384 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया है। बीयू मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में उनके साथ अमरजीत सिंह 79 रन बनाकर नाबाद हैं। इसी मैदान पर खेले जा रहे एक अन्य मैच में सेंट माइकल ने पहले तो आईपीसीए को मात्र 40 रनों पर समेटा और दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 335 रन बना लिए हैं। इसमें प्रणय राय 143 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि अनुभवी बल्लेबाज समीर कुरैशी ने 102 रनों की पारी खेली। इससे पहले उसकी ओर से बलवीर सिंह ने चार विकेट झटके। इधर भेल मैदान पर खेले जा रहे एक अन्य मैच में एनसीसीसी ने उड़ान को 135 रनों पर आउट करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक 49 रन जोड़ने में छह बल्लेबाज गंवा दिए हैं। यह सभी छह विकेट उड़ान के अनुपम गुप्ता ने झटके।

शिवम तिवारी

खबरें और भी हैं...