पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीयू और मंडी बोर्ड अंतिम आठ में

बीयू और मंडी बोर्ड अंतिम आठ में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | बरकतउल्ला विवि भोपाल और मंडी बोर्ड ने अपने -अपने मुकाबले जीतकर यहां खेली जा रही पांचवीं गंगाधर शर्मा स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। दिन के पहले मैच में बीयू ने 19 ओवर में 148 रन बनाए। इसमें हारिस ने 40 और वीरेंद्र ने 32 रन बनाए। जवाब में जल संसाधन की टीम 95 रनों पर आउट हो गई। बीयू की ओर से अंकित कुलकर्णी ने 3 विकेट और वीरेंद्र ने 2 विकेट लिए। वीरेंद्र मैन आफ द मैच रहे। दूसरे मैच में जीएन बुच इलेवन 124 रन बना पाई। मंडी बोर्ड की ओर से संदीप ने चार और अनुपम झारिया 3 विकेट लिए। जवाब में मंडी बोर्ड ने जरूरी रन 10 ओवर में दो विकेट पर बना लिए। इसमें विनोद रायकवार ने 72 रन बनाए। वे मैन आफ द मैच रहे। उन्हें जीएन बुच फेडरेशन के प्रातांअध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...