पहली बार हॉलैंड टीम ने सीखा योग
फोटो : रवि उपाध्याय
10
योग की रिकॉर्डिंग कराएंगे
दैिनक भास्कर, भोपाल, गुरुवार, 11 फरवरी, 2016
हम योग को अपने टीम के ट्रेनिंग कोर्स में शामिल करेंगे। जाने से पूर्व टीम को योग कराया जाएगा और रिकॉर्डिंग कराएंगे। ताकि हॉलैंड में दूसरों को भी सिखाया जा सके। -नील हैक, इंस्ट्रक्टर
ग्वालियर|हॉकी के मैदान पर योग की क्लास। ये तस्वीर कंपू स्थित जिला खेल परिसर में बने हॉकी मैदान की है। योग कर रही ये खिलाड़ी हैं हॉलैंड के टॉप क्लब एचसी कारटूष की महिला हॉकी टीम कारटूष डेम्स-1 की। पूरी टीम जीवन में पहली बार योगा कर रही थी। योग सैशन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई। टीम ने कुल 10 योगासन किए। आसन बॉडी बैलेंस और एकाग्रता से जुड़े थे। पहली बार याेग करके टीम ने कोच नील हैक से मांग की कि योग को ट्रेनिंग में शामिल किया जाए। हॉलैंड के टॉप क्लब की यह टीम मप्र राज्य महिला हाॅकी अकादमी के साथ मैत्रीपूर्ण हाॅकी मैच की सीरीज खेलने आई हुई है।
आसन सीखे हॉलैंड की महिला हॉकी टीम ने बॉडी बैलेंस और एकाग्रता बढ़ाने के लिए।