पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, खरीद फरोख्त के लिए आज शुभ दिन

वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, खरीद -फरोख्त के लिए आज शुभ दिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। वसंत पंचमी को भी अबूझ मुहूर्त का दिन माना जाता है। शुक्रवार को दोपहर 12.30 तक विनायकी चतुर्थी रहेगी और इसके बाद पंचमी प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन अमृत सिद्धि व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी रहेगा। यह दोनों योग दोपहर 12.55 से शुरू होकर रात 12.56 बजे तक रहेंगे। पं. धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार दोनों तिथियों के एक साथ होने पर गणेश व सरस्वती पूजा की जाएगी। शुक्रवार को महालक्ष्मी का भी अाधिपत्य रहेगा। इन सभी शुभ योगों के चलते दिन की शुभता में वृद्धि होगी और इसमें खरीद-फरोख्त करना लाभकारी होगा। सुबह 9 से 10.30 व दोपहर 12 से 1.30 बजे तक का समय वाहन, भूमि, ज्वेलरी पुस्तकें व स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए अधिक श्रेष्ठ है। इस दिन बच्चों का विद्यारंभ करना भी शुभ माना जाता है।

खबरें और भी हैं...