फिर लुढ़का पारा, दिन में 30 और रात में 10 गिरा
मौसम- कश्मीर में हुई बारिश का असर
राजधानी में गुरुवार को फिर दिन के तापमान में तीन और रात में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी आरआर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को दिन का तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में पारा 31.5 डिग्री पर था। रात का तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले रात का तापमान 12.9 डिग्री रहा था। शहर में चार दिन से पारा ऊपर नीचे हो रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हुई बारिश की वजह से तापमान गिरा है। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं।