हॉकर्स फूड फेस्टिवल 19 से 22 फरवरी तक
नगर निगम आगामी 19 फरवरी से 22 फरवरी तक शाहपुरा झील के पास हॉकर्स फूड फेस्टिवल आयोजित करेगा। इस फेस्टिवल में पर्यटन निगम, आईआईएचएम, नेहरू युवा केंद्र एवं अन्य संस्थाएं सहयोग करेंगी।
नगर निगम आयुक्त तेजस्वी एस नायक ने गुरुवार को फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा की। नायक ने समीक्षा बैठक में कहा कि निगम सफाई कर्मियों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करेगा।