पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहन के जन्मदिन पर दोस्त को खोया, खुद भी गंभीर

बहन के जन्मदिन पर दोस्त को खोया, खुद भी गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवार का इकलौता दीप
वीआईपी रोड पर ट्रक से एक बाइक के टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त को गंभीर चोट आई हैं। युवती की छोटी बहन के जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद वे लालघाटी की ओर खाना खाने जा रहे थे। तभी खानूगांव के पास बाइक पीछे से एक ट्रक से जा टकराई।

अन्नपूर्णा टावर्स, सईद नगर निवासी 22 वर्षीय दीप सिन्हा ने दो महीने पहले ही कार वर्कशॉप खोला था। बुधवार को अरेरा कॉलोनी निवासी उसकी दोस्त श्वेता मिश्रा की छोटी बहन प्रिया का जन्मदिन था। सभी जन्मदिन का जश्न मनाने बोट क्लब स्थित एक होटल पर पहुंचे थे। यहां केक काटा गया। रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए सभी खाना खाने के लिए लालघाटी जाने लगे। दीप की बाइक पर श्वेता बैठी थी जबकि बाकी दोस्त अन्य वाहनों पर थे। एएसआई हरदेव सिंह के मुताबिक रात 12 बजे खानूगांव के पास दीप की बाइक एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाकी दोस्त उन्हें लेकर पास के ही निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दीप ने दम तोड़ दिया।

बाइक का शौकीन मगर हेलमेट नहीं लगाया था
दीप को बाइक का शौक था। फेसबुक पर उसने कीमती बाइक्स के साथ कई तस्वीरें अपलोड की हैं। उसे तेज रफ्तार में बाइक चलाना अच्छा लगता था। दोस्त मिथलेश पवार के मुताबिक दीप ने हेलमेट नहीं पहना था। उसका सिर ही ट्रक के पिछले हिस्से से टकराया था। हेलमेट होता तो शायद दीप की जान बच सकती थी।

पड़ोसी अलका विजयवर्गीय ने बताया कि दीप के पिता एसबी सिन्हा इंदौर में इंजीनियर थे, लेकिन हार्ट पेशेंट होने के कारण इन दिनों घर पर ही रहते हैं। मां बासुमिता पंचवटी स्थित एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। दीप उनका इकलौता बेटा था। श्वेता से उसकी पहचान 11वीं में कॉमर्स की कोचिंग के दौरान हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद दीप ने करण सिंह और रोहित पवार के साथ मिलकर कार वर्कशॉप शुरू किया था। श्वेता एक एनजीओ संचालित करती है।

खबरें और भी हैं...