आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने वॉटसएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे विभिन्न माध्यमों से आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले मैसेज प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए है।