आठ किलो विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार
भोपाल|क्राइम ब्रांच ने आठ किलो विस्फोटक के साथ बिलखिरिया के पास से एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक आरोपी रायसेन निवासी 60 वर्षीय हरीराम है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ किलो विस्फोटक पदार्थ जब्त किया। वह तीन सौ रुपए किलो के हिसाब से ये विस्फोटक कुआं खोदने और भरमार बनाने वालों को बेचता है। उसने कोई लाइसेंस भी नहीं लिया था।
इस काम के लिए वह बाजार से अलग-अलग सामान खरीदकर घर पर ही विस्फोटक तैयार कर लेता था। पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।