ईओडब्ल्यू के आठ अफसरों को डीजीसीआर
भोपाल | ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें बैंकिंग फ्राॅड आैर सायबर अपराध से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों ने व्याख्यान दिए। महानिदेशक विजय यादव ने 2015 में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील आपराधिक प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना के लिए एआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, डीएसपी आनंद यादव, डीएसपी आरएस रावत, इंस्पेक्टर दीपक कपूर, आरएस बघेल, रीना पांडेय आैर मोहित सक्सेना को डीजीसीआर एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।