श्रीराम शरणम् सत्संग शिविर आज से
भोपाल| शाहपुरा, बावड़िया कला स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में शुक्रवार को शाम 4.30 बजे अभ्यास शिविर शुरू होगा। इसमें ध्यान, भजन, अमृतवाणी पाठ, नाम दीक्षा व अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। संस्था श्रीराम शरणम् संस्थान के प्रवक्ता आनंद भट्ट ने बताया कि शिविर में शाम 6 से 7 बजे तक ध्यान, रात 8.30 से 9.30 तक अमृतवाणी पाठ व भजन होंगे।
शनिवार को सुबह 5 बजे से ध्यान व सत्संग होगा। रविवार को सुबह 7.30 बजे से रामायण पाठ, गीता पाठ, सत्संग, प्रवचन व नाम दीक्षा कार्यक्रम होंगे। साधक तीनों दिन शिविर में ही रहेंगे।