जीएमसी, हमीदिया व कमला नेहरू अस्पताल को 5.50 करोड़ जमा कराने का नोटिस
भोपाल | नगर निगम ने हमीदिया अस्पताल, गांधी मेडिकल कॉलेज और कमला नेहरू अस्पताल को सेवा प्रभार के 5.50 करोड़ रुपए जमा कराने का अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन में राशि जमा नहीं करने पर कुर्की करने की चेतावनी दी गई है।
हमीदिया अस्पताल पर वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक का 1 करोड़ 53 लाख 30 हजार 965 रुपए, जीएमसी पर इसी अवधि का 1 करोड़ 75 लाख 8 हजार 142 रुपए और कमला नेहरू अस्पताल पर 2 करोड़ 13 लाख 68 हजार 338 रुपए बकाया हैं।
निगम अधिनियम की धारा 173 व 174 के तहत इन संस्थाओं को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद इन संस्थाओं ने भुगतान नहीं किया। अब यदि इन संस्थाओं ने राशि जमा नहीं कराई तो धारा 175 और 178 के तहत कुर्की की कार्रवाई होगी।