पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आलम-विद्या को टेटे खिताब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिलांग के सईदुल आलम ने केरल के केवल कुमार को 11-9, 13-15, 10-12, 11-9, 11-6, 11-8 से तथा करेल की एन विद्या ने चंडीगढ़ की सानिया सहगल को 11-4, 11-8, 9-11, 9-11 13-11 से हराकर अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का एकल खिताब जीत लिया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के वेटरन एकल के फाइनल में कोलकाता के शांतनु ने आरएसबी इंदैर के संतोष खिरवडकर को 3-2 से हराया। इस तरह मप्र के खाते दो रजत आए। एक रजत एक दिन पहले वेटरन युगल में ही मप्र ने जीता था। मिश्रित युगल का खिताब अहमदाबाद के जलय मेहता और पूजा शर्माकी जोड़ी ने जीता। जबकि महिला युगल का खिताब शिलांग की संजना व मूर्चना के नाम रहा। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण डीजीपी सुरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर खेल संचालक उपेंद्र जैन उपस्थित थे।

विजेता खिलाड़ियों काे पुरस्कृत करते डीजीपी सुरेंद्र सिंह।

खबरें और भी हैं...